
|| HOME
|| APPEAL
|| INSTRUCTIONS
|| BRANCHES
|| RULES & REGULATIONS
|| MEMBERSHIP
||
|| HANUMAN PRATIGYA
|| VIDEOS
|| PHOTO ALBUM
|| NEWS ||
CONTACT US ||
|
|
श्री राम
नाम धन-संग्रह बैंक अजमेर
अपील |
| वर्तमान समय में जब संसार का प्राणी मात्र घोर कलयुग के भंयर में फंस कर नाना प्रकार के भौतिक सुख सुविधाऐं में लिप्त होकर अपने मानव जीवन के मुख्य उद्देश्य को भुला बैठा है। जिसके परिणाम स्वरूप अज का मनुष्य स्वयं अपने ही कर्मों से मानसिक रोग, पारिवारिक विषमताऐं, प्राकृतिक प्रकोप की महामारियों से पीड़ित हो रहा है तथा अपने आपको अनजाने में ही गहन अन्धकार में धकेलता हुआ आत्मा हनन की ओर बढ़ रहा है इसी के परिणाम स्वरूप विश्व में पापाचार को बढ़ावा मिल रहा है। अथाह भव सागर के गर्भ में डूबते हुए प्राणीमात्र को उभारने के लिये पूज्य श्री गोस्वामी तुलसीदास जी महाराज ने रामचरित्र मानस में उहज उपाय सुझाते हुए स्पष्ट अंकित किया है कि ´´ कलियुग केवल अधारा, सुमिरि सुमिरि नर उतरहि पारा। और मानलेत भव सिंधु सुखाहि.............................................. राम् नाम मणिदीप धरू जीहदेहरी द्वार। तुलसी भीतर बाहरहु जौ चाहसि उजियार।। देह धरे कर यह फल भाई। भजिअ राम सब काम बिहाई।। इसी उद्देश्य को लेकर अजमेर नगर से एक अभियान आरम्भ कर उपरोक्त राम नाम धन (संग्रह) बैंक की स्थापना 7 अप्रेल, 1987 राम नवमी को श्री राम पारायण मण्डल के मंच पर संस्थापक द्वारा की गई एवं आरिम्भक प्रचार-प्रसार के पश्चात् श्री मानव मंगल सेवान्यास (रजि.) का समर्पित की गई। बैंक की गतिविधियां :- (1) नि:शुल्क कापियां वितरण कर लिखित जप कराना, सदस्य बनाना 84 लाख मंत्र पूर्ण होने तक उनका खाते में रिकार्ड रखना। (2) मुख्यालय अजमेर तथा क्षेत्रीय कार्यालयों को खोलते हुए ग्राम, नगरों, प्रान्तों एवं देश भर में राम नाम जप का नियमित कार्य चलने हेतु शाखाऐं उपशाखाऐं स्थापित करना। लक्ष्य :- (1) प्रथम चरण में नौ अरब नाम जप (लिखित) का लक्ष्य रखा गया है। जिसमें अब तक 7 अरब मंत्र भक्तजनों से प्राप्त हो चुके है (2) परम श्रद्धेय जी राम सुखदास जी महाराज को प्रेरणा से नौ अब मंत्र संकलन होने पर तीर्थराज पुष्कर में श्री मानव मंगल महामंत्र (स्तम्भ) निर्मण करवाया जावेगा जिसमें लिखित मंत्रों को स्थापित कर सर्वजन हेतु परिक्रमा कर लाभ लिये जाने के लिये खोल दिया जायेगा। राम नाम जपके प्रत्यक्ष लाभ :- मानसिक चिन्ताओं से मुक्ति, आत्म बल में वृद्धि, परनिंदा से छुटकारा, पारिवारिक विषमताओं का निदान, पापाचार से मुक्ति, आपसी प्रेम में वृद्धि, संसार भवसागर से मुक्ति, व्यर्थ समय का उचित सदुपयोग आदि प्रत्यक्ष लाभ है एवं शनि व राहु की दशा, महादशा में लिखित रामनाम जप सुन्दर, सुगम, सरल एवं प्रभावी उपाय है - अत: जिन भाईयों की राशिपर शनि का प्रभाव है वो अति शीघ्र संकल्प पत्र भरकर इस जप का लाभ प्राप्त करें। विधि पूर्ण जप करने हेतु संस्थापक से सम्पर्क करें। राम नाम लिखने के लिए कापियों छपवाने के लिए सहयोग अपेक्षित है|
अभी प्रति कॉपी छपवाने पर रुपये
5/- मात्र की लागत आ
रही है|
|
|
TEL NO. +91-145-2422111
E-MAIL : ramnambank@yahoo.com